नीमच। जिला सहित प्रदेशभर में रूक-रूककर तेज बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम तो कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। करीब-करीब 60 प्रतिशत हिस्से में मानसून की बारिश हो रही है। इसी बीच आज मौसम विभाग ने एक और अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज शनिवार को प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश होगी।
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अरब सागर के ऊपर बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। अगले 48 घंटे सिस्टम एक्टिव रहेगा। शुक्रवार को प्रदेश के 16 जिलों में तेज और रिमझिम बारिश होती रही। ऐसा ही मौसम आज शनिवार को भी रहेगा। जबलपुर-नरसिंहपुर समेत 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
इन जिलों के लिए अलर्ट-
विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, धार, नीमच, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह और सागर में भारी बारिश होगी। वहीं भोपाल, सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है।