BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 1:53 pm
REPORT : भारतीय रिजर्व बैंक ने उत्कृष्ट स्‍कूल में किया जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन, 12 टीमों के खिलाड़ियों ने लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। छात्रों में वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृष्ट स्‍कूल देवास में किया। जिसमें प्रत्येक ब्लॉक से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त 12 टीमों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी आरबीआई तथा बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संपन्न कराई गई। जिसमें वित्तीय साक्षरता, भारतीय रिजर्व बैंक, बैंकिंग कार्यप्रणाली एवं जी-20 से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विकासखंड सोनकच्छ की शासकीय हाई स्कूल फावड़ा की टीम रही। जिला स्तरीय प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 10 हजार रुपए तथा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया तथा द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को क्रमशः 07 हजार और 05 हजार का पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।  शेष टीमों के प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला स्तर पर चयनित टीम 15 जुलाई 2023 को राज्य स्तर की प्रतियोगिता भोपाल में भाग लेगी। प्रतियोगिता में क्विज मास्टर की भूमिका आरबीआई प्रबंधक मयंक सेमवाल, सहायक प्रबंधक लेखा लागंदे ने निभाई। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक अहसन अहमद, निदेशक आरसेटी पुष्पेंद्र पांडेय, बैंक ऑफ इंडिया देवास मुख्य शाखा से सत्यवीर सिंह चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल कुशाल, प्रधान अध्यापक उत्कृष्ट विद्यालय सोमानी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE