BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 4:07 pm
BIG NEWS : कढ़ाई लौटाने की बात को लेकर मारपीट करने वाले एक आरोपी को 06 माह और पाँच आरोपीयों को 03-03 माह का कारावास, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। शिवांगी सिंह परिहार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा कढ़ाई लौटाने की बात को लेकर पत्थरों से मारपीट कर मोटरसायकल, टीवी व घर की गैलेरी में तोडफोड करने वाले 6 आरोपीयों में से एक आरोपी (1) गोरीलाल पिता मांगीलाल बंजारा, उम्र-53 वर्ष को धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 06 माह के कारावास एवं कुल 800 रू अर्थदण्ड एवं धारा 427 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03 माह के कारावास एवं 100रू अर्थदण्ड और शेष 05 आरोपीगण (2) पप्पु पिता सद्दाराम बंजारा, उम्र-28 वर्ष, (3) श्रवण पिता गोरीलाल बंजारा, उम्र-29 वर्ष, (4) जगदीश पिता शिवलाल बंजारा, उम्र-32 वर्ष, (5) शिवलाल पिता मांगीलाल बंजारा, उम्र-63 वर्ष एवं (6) राकेश उर्फ गब्बा पिता गोरीलाल बंजारा, उम्र-34 वर्ष, सभी निवासीगण- ग्राम- दाता, तहसील- मनासा, जिला- नीमच को भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह के कारावास एवं कुल 800-800 रू अर्थदण्ड एवं धारा 427 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह के कारावास एवं 100-100 रू अर्थदण्ड से दण्डित किया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओ विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुवे बताया कि घटना 08 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 27 अप्रैल 2015 को रात के 9 बजे ग्राम दाता स्थित फरियादी के मकान के सामने की हैं। फरियादी प्रकाश द्वारा थाना कुकडेश्वर में उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखाई गई की घटना दिनांक को कढ़ाई लोटाये जाने की बात को लेकर आरोपीगण उससे विवाद करने लगे और उसके साथ पत्थरों से मारपीट करने लगे, जिस कारण उसे, गुड्डीबाई, औंकारलाल और लखन को चोटे आई थी। आरोपीगण द्वारा पत्थर फैंककर मोटरसाईकल, घर में रखे टीवी और मकान की गैलरी में भी तोड़-फोड़ की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपीगण के विरूद्ध थाना मनासा में अपराध क्रमांक 85/15 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। पुलिस मनासा द्वारा फरियादी के हुए नुकसान के संबंध में नुकसानी पंचनामा बनाया गया एवं आहतगण का मेडिकल कराये जाने के उपरांत आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी, आहतगण सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराते हुए आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया एवं अर्थदण्ड की राशि में से 1000-1000 रू प्रत्येक आहत को प्रतिकर के रूप में प्रदान किये जाने का आदेश भी दिया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विपिन मण्डलोई, एडीपीओ द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE