BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 4:11 pm
BIG NEWS : खेत की पाईप लाईन खोदने की बात को लेकर मारपीट करने वाले बाप-बेटे को 03-03 माह का कारावास, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। शिवांगी सिंह परिहार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा खेत की पाईप लाईन खोदने की बात को लेकर गेती के हत्थे और पत्थर से फरियादी के साथ मारपीट करने वाले आरोपीगण बाप-बेटे (1) देवकिशन पिता प्रभुलाल गायरी, उम्र-52 वर्ष व उसके लडके (2) गणपतलाल पिता देवकिशन गायरी, उम्र-29 वर्ष, दोनों निवासी-ग्राम नलवा, तहसील मनासा, जिला नीमच को धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह के कारावास एवं कुल 500-500 रू अर्थदण्ड से दण्डित किया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओ विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुवे बताया कि घटना 08 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 08 जून 2015 को शाम के 6 बजे ग्राम नलवा स्थित फरियादी के खेत की हैं। फरियादी भागीरथ द्वारा थाना कुकडेश्वर में उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखाई गई की घटना दिनांक को उसका लड़का दशरथ उसके खेत पर जा रहा था, तो उसने देखा की आरोपीगण खेत की शामीलाती पाईप लाईन को खोद रहे थें। जब दशरथ ने पाईप लाईन खोदने से मना करा तब आरोपीगण उससे विवाद करने लगे और उसके साथ पत्थरों एवं गेती के हत्थें से मारपीट करने लगे, जिस कारण दशरथ को सिर व हाथ पर चोट आई थी। दशरथ के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के खेत पर काम कर रहे लोगों ने आकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपीगण वहां से चले गये। दशरथ उसके पिता फरियादी भागीरथ को लेकर थाना कुकडेश्वर आया जहां पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 155/15 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। पुलिस कुकडेश्वर द्वारा आहत का मेडिकल कराये जाने के उपरांत आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी, आहत सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराते हुए आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया एवं अर्थदण्ड की राशि में से 1000 रू आहत को प्रतिकर के रूप में प्रदान किये जाने का आदेश भी दिया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विपिन मण्डलोई, एडीपीओ द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE