धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के धार की मगजपुरा निवासी अमरा बाई पति पन्नालाल एवं ग्राम बिलोदा के शंकरलाल पिता लालसिंह को बीमारी के उपचार के लिए 70-70 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बदनावर के मिराजीपुरा की आतिका पिता तोसिफ अली को बीमारी के उपचार के लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।