धार। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में नियमित विमान सेवा के वायुयान से शिर्डी यात्रा के लिए जिले से चयनित तीर्थ यात्रीगण आज रवाना हुए । तहसील धार से 10, पीथमपुर से 3, सरदारपुर से 2, मनावर से 6, बदनावर से 7, कुक्षी से 4 कुल 31 यात्री को धार लालबाग पर पुष्प माला से स्वागत कर रवाना किया गया। समारोह पूर्वक तीर्थ यात्रियों के वाहन को यात्रा अनुदेशक नायब तहसीलदार पंकज यादव के साथ हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष काली चरण सोनवानीय सहित शहर के गणमान्य नागरिक व तीर्थ यात्रियों के परिजन उपस्थित रहे। तीर्थ यात्रीगणो को जिला मुख्यालय से इंदौर एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए राजस्व निरीक्षक दिनेश व्यास, बिल्लू ओसारी, राजेश सोनी, नरेंद्र दवे, गौरव, महेन्द्र भगोरे साथ रहे।