मल्हारगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि यदि गांव को सुंदर व सुविधापूर्ण बना देंगे तो लोग गाँव से शहर जाने के बजाए शहर से गाँव जाना पसंद करेंगे। इस सोच को धरातल पर उतारा है मल्हारगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत बालागुड़ा की सरपंच मंजू प्रकाश पाटीदार ने। आज ही के दिन एक साल पूर्व 8 जुलाई 2022 को मंजू प्रकाश पाटीदार ऐतिहासिक वोटों से जीत कर सरपंच पद पर चुनाव लड़कर विजयी प्राप्त की थी। यह बात ग्रामीणों ने कही।
उस समय किसी ने भी कल्पना नहीं की थी कि अब तक के सरपंच कार्यकाल में गाँव में विकास कार्य करवाकर गांव तस्वीर ही बदल देंगे। आज हम एक वर्ष पूर्व होने पर
गाँव बालागुड़ा में विकास कार्यो पर एक नजर डालते हैं-
कालका माता मंदिर नक्षत्र गार्डन, सामुदायिक पार्क निर्माण, हाई सेकेंडरी स्कूल की बाउंड्रीवाल निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति (वित्त मंत्री के द्वारा), बालागुड़ा बाईपास (ग्राम पंचायत से बरखेड़ा जयसिंह तक), सीसी सड़कें एवं नालिया सहित नाला निर्माण, गांव में स्वच्छता के लिए कचरा गाड़ी, कचरा निष्पादन के लिए गांव में कंपोस्ट पिट निर्माण, गांव में नवीन पाइपलाइन एवं पानी की टंकी निर्माण, गांव में प्रतिदिन स्वच्छ जल सप्लाई सहित अनेक प्रकार की सौगात गांव वासियों को मिली जिसके चलते ग्रामवासियों में हर्ष की लहर छाई हैं।