BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 4:43 pm
KHABAR : ब्राह्मण हितों और अधिकार के लिए निकाली जायेगी 23 जुलाई को ब्राह्मण अधिकार यात्रा, इंदौर से शुरुआत उज्जैन में समापन, वरिष्ठ समाजजन करेंगे मीटिंग, पढे़ खबर  

Share On:-

इंदौर। ब्राह्मण हितों और अधिकार के लिए ब्राह्मण अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। ये यात्राएं इंदौर के साथ ही धार, देवास और उज्जैन में 23, 24, 25 जुलाई को निकाली जाएगी। पहले दिन यानी 23 जुलाई को इंदौर की रेडियो कॉलोनी में दोपहर 3 बजे ब्राह्मण अधिकार को लेकर बैठक होगी। इस मौके पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया है। इस कार्यक्रम में कानपुर के वरिष्ठ पत्रकार पं. आशुतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


ब्राह्मण संसार के पदाधिकारियों के अनुसार इंदौर के बाद ब्राह्मण अधिकार यात्रा 24 जुलाई को धार पहुंचेगी। इसके बाद 25 जुलाई को देवास और उज्जैन में मीटिंग और बाबा महाकाल के दर्शन के बाद इसका समापन होगा। इस दौरान सभी जगह बैठकें होंगी तथा ब्राह्मणों को अपने अधिकार के लिए समझाया जाएगा। विशेष रूप से ब्राह्मणों के बच्चों को स्कालरशिप, ब्राह्मणों के मंदिरों का अधिग्रहण रोकना, नई कटने वाली कॉलोनियों में स्थान नियुक्त हो, संस्कृत विद्यालय (गुरुकुल) खोलने वाली संस्था को शासन सहयोग करे। मंदिर के पुजारियों को मासिक भत्ता दिया जाए। इसके साथ ही ब्राह्मणों पर लगाई जा रही धाराएं सोच-विचार एवं जांच कर लगाई जाएं, उन्हें झूठे केसों में न फसाया जाए।


ब्राह्मण अधिकार यात्रा में ब्राह्मण संसार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. धर्मेंद्र मिश्रा, ब्राह्मण संसार के प्रदेश अध्यक्ष पं. रामचंद्र दुबे, प्रदेश महासचिव पं. रवि शुक्ला बड़वाह, पं. सुनील तिवारी धार, डॉ. प्रशांत दुबे, पं. गणेश मिश्रा उज्जैन साथ रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE