भवानीमंडी। शहर मे पेट्रोलियम, खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया का दौरा सम्पन्न हुआ। मंत्री तय समय से लगभग 5 घंटे लेट नगर मे पंहुचे। जंहा उपखण्ड कार्यालय के बाहर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने मालाओ व गुलदस्ते से मंत्री का जोरदार स्वागत किया। वहीं से उपखण्ड कार्यालय सभागार मे पंहुचे और एक जिला स्तरीय समीक्षा व जनसुनवाई बैठक की जिसमे सभी विभाग के आला कमान अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई बैठक लगभग एक घण्टे चली जिसमे क़ई गाँव के लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर आये व ज्ञापन मंत्री को सौंपा। बैठक मे मंत्री ने क़ई मुद्दों की बात की और सभी अधिकारियो को जल्द से जल्द रुके कार्य को करने के निर्देश दिए।
मंत्री भाया ने बताया की मुझे आने मे देरी हो गई क्योंकि मे जिस गाड़ी मे आया हूँ वह 4 घंटे लेट पंहुची जिसका मुझे खेद है। साथ ही ये भी बताया कि जो बजट घोषणा
2019-20-21-22 का मेने विश्लेषण किया वो अपूर्ण पाया गया है। जिसको सम्बधित विभाग अधिकारी प्राथमिकता से पुर्ण करें। सरकार की सारी योजनाओं पर ध्यान दे। वहीं भाजपा सरकार का विरोध करते हुए बताया कि विपक्ष सरकार की गलत नीतियों से लोगो पर जो मंहगाई की मार पड़ी है उसी को देखते हुए राजस्थान सरकार ने जो लोगो के लिए जगह-जगह मंहगाई राहत केम्प लगाए और लोगो को लाभ पहुंचाया है। जो लाभार्थी अभी भी योजनाओं से वंचित है उनको भी जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय पर पंजीयन कराकर लाभ पंहुचाये। वंही बिजली विभाग व जल विभाग अधिकारी को निर्देश दिया कि ये जो बिजली और पानी की समस्या है इसकी जाँच करें व लोगो को ज्यादा से ज्यादा पानी और बिजली पंहुचाई जाए। जो पहले बाढ़ से लोग ग्रसित हुए थे उनको और ऐसे क़ई इलाकों को निर्देश दे और अलर्ट करें ताकि बरसात के दिनों मे लोगो को कोई जान माल की हानि ना हो और भी क़ई बजट मुद्दों की बात कर बैठक खत्म की।
बैठक मे एडिशनल कलेक्टर राजेंद्र, उपखण्ड अधिकारी कमल कुमार मीणा भवानी मण्डी, वीरेन्द्र सिंह गुर्जर कांग्रेस जिला अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, पूर्व विधायक मदन लाल वर्मा, किशोर सिंह वृत्ताधिकारी भवानी मण्डी व क़ई कांग्रेस पदाधिकारि व कार्यकर्ता और क़ई आलाकमान अधिकारी सभागार मे मौजूद रहे। उसके बाद मंत्री का काफिला शहर के बाईपास पर स्थित पद्मावत पंहुचा जहां मंत्री भाया का जोरदार स्वागत किया गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया व उनके कांग्रेस साथीगण कार्यकर्ताओ का शपथ ग्रहण समारोह करवाया। ततपश्चात् नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा का जन्मदिन मनाया और मंत्री ने बधाई व शुभकामनायें बोहरा को दी और 20 मिनट के इस शपथ ग्रहण समारोह को समाप्त कर रात लगभग 8.45 पर मंत्री झालावाड़ के लिए रवाना हुए।
शपथ ग्रहण समारोह मे मंच पर मंत्री प्रमोद भाया, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, नगर अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कालूलाल सालेचा, आनंद काला, मदनलाल वर्मा, रोड सिंह परमार व नरेंद्र सिंह कचनारा डग ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।