BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 6:22 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर ने किया भादवा माता में निर्माणाधीन कार्याे का निरीक्षण, मौके पर दिए मास्‍टर प्‍लान के तहत विभिन्‍न निर्माण कार्याे को तेजी से पूरा करवाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्‍था के केंद्र, मालवा की वैष्‍णोदेवी के नाम से सुप्रसिद्ध आरोग्‍य धाम महामाया मां भादवामाता मंदिर के नवनिर्माण, ओपन थियेटर निर्माण, सत्‍संग भवन, प्रसादालय(अन्‍न क्षैत्र) निर्माण सहित मास्‍टर प्‍लान के तहत स्‍वीकृत व प्रस्‍तावित विभिन्‍न निर्माण एवं विकास कार्याे का कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शनिवार को निरीक्षण कर निर्माण कार्याे की प्रगति का मौके पर जायजा लिया और अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसडीएम डॉ.ममता खेडे, डॉ.राजेश पाटीदार, जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्‍टर दिनेश जैन ने भादवामाता मेला परिसर में मास्‍टर प्‍लान के तहत स्‍नानागार के सामने प्रस्‍तावित ओपन थियेटर निर्माण कार्य स्‍थल का मौके पर अवलोकन किया। कलेक्‍टर ने पुराने आस्‍था भवन परिसर में प्रस्‍तावित सत्‍संग हाल, प्रसादालय(अन्‍न क्षेत्र) नवीन स्‍नानागार निर्माण स्‍थल का निरीक्षण किया और कार्य एजेंसी निर्धारित कर निर्माण कार्य तत्‍काल प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने महामाया भादवामाता मंदिर के समीप स्थित प्राचीन चमत्‍कारी बावडी का जीर्णाेव्‍दार करवाकर बावडी का सु‍व्‍यवस्थित निर्माण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने मंदिर के नव निर्माण स्‍थल पर चल रहे कार्य को देखा तथा मंदिर में प्रवेश एवं सुविधाजनक निकासी के लिए बनाए जा रहे कोरीडोर निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। कलेक्‍टर जैन ने महामाया मां भादवामाता मंदिर में भादवामाता जी के दर्शन भी किये और जिले की सुख, समृद्धि एवं विकास की प्रार्थना भी की।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने रेडक्रास नीमच में वर्तमान में बंद फीजीयोथेरेपी सेंटर में उपलब्‍ध उपकरणों को भादवा माता रैन बसेरा में शिफ्ट करवाकर भादवामाता में फिजियोंथेरेपी सेंटर प्रारंभ करवाने के निर्देश भी मंदिर प्रबंधक को दिए। जिससे कि भादवामाता आने वाले रोगियों को सुविधा उपलब्‍ध हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE