BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 6:31 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने की लाडली बहनाओं को व्दितीय किश्‍त अंतरण समारोह तैयारियों की समीक्षा, बोले- शेष सभी लाडली बहनों के खाते तत्‍काल डीबीटी इनबल्‍ड करवायें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत ऐसी लाडली बहनाएं जिनके बैंक खाते डीबीटी इनबल्‍ड होने से शेष है। उन सभी बहनों के खाते तत्‍काल डीबीटी इनबल्‍ड करवाये, जिससे कि उनके खाते में पहली एवं दूसरी किश्‍त की राशि जमा हो सके। जिनके ट्रांजिक्‍शन फेल हुए है, उन सभी बहनाओं के नवीन बैंक खाते इंडिया पोस्‍ट पेमेंट बैंक में तत्‍काल खुलवाये। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शनिवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष में वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिये सभी सीडीपीओ, एसडीएम, जनपद सीईओ और महिला एवं बाल विभाग विभाग के पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय भारव्‍दाज, ताराचंद मेहरा व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने डीबीटी इनबल्‍ड होने से शेष रही लाडली बहनाओं के बैंक खाते की पंचायत वार व नगरीय निकायवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शेष भुगतान से वंचित रही शेष सभी बहनों के बैंक खाते डाक घर में तत्‍काल खुलवाये और नामजद सूची उपलब्‍ध कराये। कलेक्‍टर ने एसडीएम, तहसीलदार, सीडीपीओ व राजस्‍व अधिकारी तथा जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि वे संबंधित गांवों का भ्रमण कर भुगतान से वंचित रही महिलाओं से चर्चा करें और उनके खाते तत्‍काल खुलवाये। जिससे कि उनकी आगामी दूसरी किश्‍त के साथ ही पहली व दूसरी किश्‍त का भुगतान हो सके।

दस पर्यवेक्षकों का सात दिन का वेतन काटने के निर्देश-
बैठक में कलेक्‍टर ने शेष रही लाडली बहनों के खाते डीबीडी इनबल्‍ड करवाने के कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर ग्राम पंचायत बिसलवास कला, धनेरियाकलां, जमुनिया खुर्द, झालरी, बघाना, बडी, बावल नई, काकरिया तलाई, भदाना, चचौर, ग्राम पंचायतों में 15 से अधिक लाडली बहनाओं के बैंक खाते डीबीटी इनबल्‍ड नहीं होने पर, संबंधित महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षकों के सात-सात दिवस का वेतन कटोत्रा करने के निर्देश भी जिला महिला एवं बाल विभाग अधिकारी को दिए। साथ ही इन पंचायतों में ट्रांजिक्‍शन फेल होने से भुगतान से वंचित बहनों के इंडिया पोस्‍ट पेमेंट बैंक में खाते तत्‍काल खुलवा कर सूची प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने 10 जुलाई को मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत व्दितीय किश्‍त अंतरण के राज्‍य स्‍तरीय समारोह के प्रसारण की व्‍यवस्‍था सभी ग्रामों व वार्डाे में करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। 10 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लाडली बहना सेना की सदस्‍यों को परिचय पत्र भी प्रदान किए जावेंगे और उन्‍हें महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित होकर कार्य करने की शपथ भी दिलाई जावेगी। कलेक्‍टर ने ग्राम व वार्ड स्‍तर पर 10 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों की विस्‍तार से समीक्षा की और आवश्‍यक निर्देश भी दिए।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE