नयागांव। शनिवार को मप्र गोपालन एवं पशुधन संवर्द्धन के अध्यक्ष स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद गिरी मध्यप्रदेश शासन भोपाल केबीनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ने श्री सांवरिया महावीर गौरक्षा केन्द्र नयागांव में गोशाला संचालकों की कठिनाइयों एवं उनकी समस्याओ को सुन अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
अखिलेश्वरानंद गिरी ने कहा कि गोशालाओं का प्रबंधन/संचालन जनभागीदारी से किया जाना चाहिये। शासन और प्रशासनिक तंत्र अपने हिस्से का कार्य कर रहा है। आम नागरिकों का भी सहयोग अपेक्षित है और कहा कि गोशालाओं में जब तक जनभागीदारी का निवेश नहीं किया जायेगा गोशालायें कुप्रबंधन की शिकार होती रहेंगी। गोशालाओं के सफल संचालन में प्रबंधन के सात आयामों को स्थापित करना जरूरी है। उन्होंने गोशालाओं में गोवंश के संरक्षण/संवर्धन (नस्ल सुधार)/गोवंश के स्वास्थ्य रक्षण/गोवंश के आहार प्रबंधन/गोशाला में आश्रय प्राप्त गायों को दुधारू बनाने की नूतन तकनीक तथा विभिन्न गो उत्पादों के निर्माण तथा गोबर, गोमूत्र से आधुनिक वैज्ञानिक प्रणाली का आश्रय लेकर गोनाईल एवं गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने हेतु प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
राज्य सरकार एवम गौ संवर्धन बोर्ड के माध्यम से गोसदनों की चर्चा करते हुये कहा गोसदनों को गोवंश वन्य विहार के रूप में विकसित करने की योजना के क्रियान्वयन की दिशा में अग्रसर हैं। गोवंश वन्य विहार में अनेक रचनात्मक कार्यों की सम्भावना विकसित कर सकेंगे। यहाँ पर गो अनुसंधान के साथ-साथ कृषक प्रशिक्षण केंद्र, विभिन्न गो उत्पादों के निर्माण, यहाँ बड़े गोबर गैस प्लांट लगाकर, वर्मी कम्पोस्ट, गोकाष्ठ जैसे उत्पादों के प्रति रुचि लें तो ग्रामीण बेरोजगार युवकों के रोजगार का माध्यम बनाया जा सकता है। ग्रामोद्योग, कुटीरोद्योग का माध्यम गोशालाओं को बनाया जा सकता है।
अनिल चौधरी द्वारा गौ रक्षा केंद्र की स्थापना और केंद्र के उद्देश्यों का उल्लेख भी किया एवम् मित्तल एडवोकेट द्वारा भी अपने संबोधन में गौशालाओ को आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया और उन्हे दूर करने की मांग रखी।
स्वामी जी गौरक्षा केन्द्र का रखरखाव देख काफी प्रसन्न हुए और कई सुझाव दिये। इससे पूर्व बोर्ड अध्यक्ष ने झंण्डा रोहण किया और गौमाता की पूजा की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत गौ रक्षा केंद्र नयागांव के उपाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी अनिल चौधरी, समाजसेवी जसवंत जाट, सोहनलाल छाजेड़ गौ भक्त नीमच, मनोज मित्तल एडवोकेट नीमच, गौ भक्त निलाद्री रॉय, जानकीलाल शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गौ भक्त पं राधेश्याम सुखवाल (श्रीराम गौशाला निंबाहेड़ा), डा केके शर्मा, डॉ ए आर धाकड़, डॉ चौधरी (जिला पशुपालन, डेयरी विभाग), सुरेशचंद्र धाकड़, विनीत चौधरी, गोपाल सोनी, चैनराम मीणा, मदनलाल धाकड़, डाडमंचद जाट, प्रशांत पुरोहित, विक्रम सिंह (संचालक उच्चड गौशाला), अजय पाटीदार, मुकेश धनगर एवम गौ रक्षा केंद्र के कर्मचारी गण उपस्थित रहे। आभार अजय पाटीदार द्वारा माना गया।