BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 7:24 pm
KHABAR : खुशियों की दास्ताँ- नल जल योजना के कार्याे को लेकर ग्रामवासियों में हर्ष, जल चौपाल में व्यक्त किया उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम मोरदा में चल रहे नल जल योजना के कार्याे को लेकर ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है। रतलाम जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कराए जा रहे जल जीवन मिशन के कार्यों के निरीक्षण के दौरान पीएचई विभाग के जिला जल सलाहकार आनंद व्यास एवं टीपीआई के अंकुर शर्मा ने ग्राम मोरदा में योजना के कार्यों के निरीक्षण उपरांत गांव में स्थित भेरू जी के मंदिर पर ग्रामवासियों के साथ जल चौपाल का आयोजन किया।

जल चौपाल में ग्रामवासियों से योजना के संबंध में चर्चा की गई एवं वर्तमान जल व्यवस्थाओं के बारे में पूछा गया। लोगों ने बताया कि यहां पानी की बहुत समस्या है। सालों पहले भेरुजी मंदिर के पास बनी बावड़ी से पूरा गांव पानी भरता था किंतु धीरे-धीरे जलस्तर नीचे जाने की वजह से बावड़ी में अब पानी नहीं रहता है और इसी वजह से गर्मी  में हैंडपंप में भी पानी नहीं मिलता है। इसलिए गांव में लगे चालू नलकूप में मोटर के माध्यम से अलग-अलग पाइप छत के ऊपर से एवं झाड़ो के  सहारे दूर घरों तक पहुंचे हैं। नल जल योजना का कार्य तेज गति से चल रहा है। जल्दी ही गाँव के लोगो को घर पर ही घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने लगेगा। यही सोचकर ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।जिला सलाहकार आनंद व्यास ने बताया कि कार्यपालन यंत्री पी.के. गोगादे के निर्देशन में गांव में नल जल योजना का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है और कई कार्य पूर्ण हो चुके है। उपयंत्री अर्पित चत्तर ने बताया कि 1 करोड़ राशि से बन रही योजना से गांव में कई  किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर एवं 345  नल कनेक्शन से शत-प्रतिशत घरों को जोड़ा जा रहा है । 75 हजार लीटर की उच्च स्तरीय टंकी एवं  20 हजार लीटर का सम्पवेल व कई वाल लगाकर योजना तेयार हो रही है। लगभग दो माह में जल वितरण का कार्य चालू हो जायेगा। ग्राम चौपाल में भेरुलाल पटेल, गंगाराम, मानसिंह गुर्जर, पणाजी जाट, राजगीर गोस्वामी, बाबूलाल चौधरी, भरत कीर, अशोक पुरी तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE