BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 10:47 am
KHABAR : जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित खेल परिसर में प्रवेश का द्वितीय चरण कल से, इस समय पहुंचकर ले सकते हैं प्रक्रिया में भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम।  जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित खेल परिसर बाजना में नवीन एवं नवीनीकरण विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया टेलेंट सर्च का द्वितीय चरण 10 से 12 जुलाई तक खेल परिसर बाजना मैदान पर होगा। जनजातीय कार्य विभाग की सहायक संचालक प्रीति जैन एवं प्राचार्य मोतीलाल डोडियार ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के द्वितीय चरण के अंतर्गत नवीन एवं नवीनीकरण के लिए छात्र उक्त दिनांकों में प्रातः 10:30 से 5:00 बजे के मध्य अपने संपूर्ण दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं ।उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए रतलाम जिले की विभिन्न तहसीलों एवं अन्य जिलों के खिलाड़ी विद्यार्थी भी उपस्थित हो सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी जिले का कोई प्रतिबंध नहीं है किंतु विद्यार्थी को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक होगा। प्रवेश के लिए 11 से 14 वर्ष के विद्यार्थी को मिनी वर्ग, 14 से 16 वर्ष के विद्यार्थी को जूनियर वर्ग एवं 16 से 18 वर्ष के विद्यार्थी को सीनियर वर्ग में प्रवेश दिया जाएगा।प्रवेश के लिए उपस्थित होने वाले विद्यार्थी का चयन आयु, वजन, ऊंचाई, शारीरिक दक्षता एवं परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उक्त क्रीड़ा परिसर पूर्णतः आवासीय है। यहां पर शासन द्वारा प्रदत्त समस्त सुविधाएं विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है । प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी अपने संपूर्ण शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज यथा अंकसूची, आधार, समग्र आईडी, मूलनिवासी, आय प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों ,पासपोर्ट साइज फोटो के साथ खेल परिसर बाजना में उक्त दिनांक में उपस्थित हो सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE