BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 10:54 am
REPORT : कलेक्टर ने टीएल बैठक में की सीएम हेल्पलाइन व निर्वाचन कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जिले के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के भीतर स्थानांतरण के जारी किए गए आदेशों का पालन सोमवार तक सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने कहा है कि सोमवार तक सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को नए पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त कर दिया जाए। कलेक्टर ने आज टीएल बैठक में उक्त  निर्देश जारी करते हुए सीएम हेल्पलाइन एवं निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर मृणाल मीना, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता धाकरे, एडीएम अनुकूल जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित जिले के सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने  बैठक में निम्नलिखित निर्देश जारी किए- 
-सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरतापूर्वक किया जाए एवं जिले की रैंकिंग  यथावत बनी रहे इस पर विशेष नजर रखी जाए।
- आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सभी एस डी एम  को निर्देशित किया है कि वे निर्वाचन  कार्यों  के निर्देशों का पर्याप्त अध्ययन करें । कहा गया कि निर्वाचन कार्यों के लिए उन्हें  सौंपे  गए  दायित्व के बारे में आगामी कार्रवाई के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सभी  एस डी एम व तहसीलदार की आने वाले समय में निर्वाचन सम्बन्धी  परीक्षा आयोजित करने के निर्देश भी दिए  । 
- कलेक्टर ने उन्हें  ई-मेल से शिकायत प्राप्त होने पर हरसिद्धि मंदिर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसडीएम कल्याणी पांडे को निर्देशित किया एवं हरसिद्धि मंदिर के प्रशासक को पद से हटाने  की कार्रवाई करने के  लिए कहा है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE