छतरपुर। जिला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर के मेघावी छात्र छात्राओं के सम्मान में श्री कृष्ण विश्वविद्यालय छतरपुर द्वारा एक विशाल आयोजन रखा गया जिसमें 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विधार्थियों का मंच से सम्मान किया गया एवं उनको प्रशस्ति पत्र की साथ स्मृति चिन्ह और 20000 रूपये का कूपन इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए दिया गया साथ ही मंच से यह भी घोषणा की गई जो भी विधार्थी टाप थ्री में स्थान लाएंगे वह किसी भी विधालय से हो उनको 5000 रूपये की प्रोत्साहन राशि अतिरिक्त प्रदान की जाएगी।
श्री कृष्णा विश्वविद्यालय छतरपुर के कुलपति बृजेन्द्र गौतम जी द्वारा कहा गया कि जो भी विधार्थी ऐसे हैं जिनके माता पिता का कोरोनाकाल में स्वर्गवास हो गया है या जिनके माता पिता नहीं हैं उनके अंदर प्रतिभा है मगर संसाधनों और पैसों के अभाव में पढ़ाई नहीं कर सकते हैं हम उनकी पूरी पढ़ाई निशुल्क कराएंगे।
इस कार्यक्रम में ज्वाइन डायरेक्टर संचालनालय उच्च शिक्षा विभाग वर्मा जी श्री कृष्ण विश्वविद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री चतुर्वेदी जी कुलपति बृजेन्द्र गौतम चेयरमैन पुष्पेन्द्र गौतम जिला शिक्षा अधिकारी एम के कोटार्य महाराजपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य यूसी पटेरिया सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शिक्षक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।