आगर मालवा। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग आशा चौहान ने शनिवार को आगर विकास खण्ड में संचालित छात्रावासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला संयोजक चौहान ने छात्रावास किचन गार्डन, सफाई, बिजली, पानी, भोजन आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर छात्रावास में रहने वाले बच्चों को बेहतर व्यवस्थाएँ देने के निर्देश सभी छात्रावास अधीक्षकों को दिए। जिला संयोजक चौहान ने छात्रावासी बच्चों से व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली गई।