कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने बरही तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं निराकरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर अवि प्रसाद ने यहां निर्वाचक नामावली में नवीन मतदाताओं के नाम जोडनें के कार्याे की जानकारी ली। जिस पर बी.एल.ओ एवं सहायक शिक्षक तथा पटवारी द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरतनें पर दोनों कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करनें के निर्देश दिए
बता दें कि फौती नामांतरण के प्रकरणों के निरीक्षण के दौरान लंबित 275 प्रकरणों में 274 प्रकरण समय-सीमा में तथा 1 प्रकरण में तामीली चस्पा होना नही पाया गया। मासिक पत्रक के निरीक्षण के दौरान गत राजस्व वर्ष में माह के अंत तक सीमांकन के 211 लंबित प्रकरणों में तीन माह के अंदर के 198 प्रकरण तथा तीन से छैः माह के 13 प्रकरण लंबित पाये गए। लंबित प्रकरणों का सीमांकन समय-सीमा मे न किये जाने पर संबंधित पटवारी एवं रजस्व निरीक्षकों पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान ऑफिस कानूनगो शाखा तथा नाजरात शाखा का भी निरीक्षण प्रसाद द्वार किया गया।बरहाल निरीक्षण के दौरान प्रसाद द्वारा तहसील बरही विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ अंतर्गत किये जा रहे निर्वाचन संबंधी कार्याे का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान ई.आर.ओ द्वारा नियुक्त बी.एल.ओ द्वारा प्रतिदिन फील्ड वेरीफिकेशन, मतदान केन्द्रों के अंतर्गत आने वाले 18 एवं 19 वर्ष के नवीन मतदाताओं के सत्यापन की कार्यवाही की फॉर्म नंबर 6,7 एवं 8 की समीक्षा के दौरान निर्वाचन नामावली में नाम जोडनें संबंधी कार्यवाही में लापरवाही पाये जाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद ने पटवारी बरही हल्का अनुज पोरते तथा कुठिया महंगवा स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक एवं बी.एल.ओ दिवाकर उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम महेश मंडलोई तहसीलदार श्याम नन्दन चंदेले नायब तहसीलदार मनोज नामदेव समेत अन्य अधिकारी कर्मचारियो कि उपस्थिति रही।