कटनी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में की गई। जिसमें सर्वमान्य निर्णय लिया गया की सुभाष चौक से स्टेशन तक के बीच में लग रहे वाहनो की पार्किंग अब बंद की जाएगी। जिससे यातायात प्रभावित होने की वजह से जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। दरासल सुभाष चौक से बरही नाका दिलबाहर चौक तक बीच पार्किंग में लग रहे सभी वाहनो को हटाया जाएगा। इसी परिपेक्ष में कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर यातायात प्रभारी राहुल पांडे द्वारा अपनी टीम के साथ दिलबहार चौराहे में सडक के बीचोंबीच बेतरतीब खड़े किए गए। मोटरसाइकिलो के अघोषित स्टैंड पर प्रतिबंध लगाते हुए आगामी 15 जुलाई से यहां वाहनों को खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों को भी रास्ते में बनी लाइन के अंदर सामान रखने की हिदायत दी है। वहा मौजूद स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि जबलपुर तक अप डाउन करने वाले यात्रियों द्वारा यहां वाहन खड़े कर दिए जाते हैं और वाहन मालिक जबलपुर चले जाते है जिस वजह से यह अघोषित स्टेंड बना हुआ है और इस कारण यहां यातायात प्रभावित होता है। बरहाल जिन वाहन मालिकों की यहां मोटरसाइकिल खड़ी होती है वे अब सावधान हो जाए नहीं तो आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है।