कटनी। पी.टी.आर. आई पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के आदेशानुसार कटनी यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे द्वारा वाहन चालकों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट अभियान चलाया गया। सुभाष चौक एवं दिलबहार चौराहे पर यातायात पुलिस टीम ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल एवं चाकलेट प्रदान करते हुए हेलमेट की अनिवार्यता के विषय में सुरक्षा की जानकारी दी। पांडे ने वाहन चालकों को बताया कि हेलमेट पुलिस के कानून के डर से नहीं बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए अति अवश्य है जिसका उपयोग करें अनायास दुर्घटना में मामूली सी सिर की चोट से लोगों की जान भी चली जाती है इस दौरान यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने हेलमेट धारण किए हुए वाहन सवार की प्रशंसा करते हुए उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया साथ ही अन्य वाहन सवार जिन्होने हेलमेट धारण नहीं किया उन्हें समझाइश दी गई उन्हें कहा अगर हेलमेट का पालन नहीं करते हैं तो उन वाहन चालकों पर 15 तारीख से बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालानी कार्यवाही की जाएगी।