मनासा। तहसील मनासा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय कचोली में स्कूल प्राचार्या द्वारा खेल मैदान को खेत मैदान बना दिया। जिसको लेकर शनिवार को देर शाम 4 बजे करीब स्कूल परिसर में गांव के लोग बड़ी संख्या मे पहुंचे और विरोध जताया।
परिजनों का कहना है कि स्कूल प्राचार्य ने मैदान को हकाई कर खेत बना दिया और उसमे सोयाबीन और मक्के की बुवाई कर दी। हम बच्चों को स्कूल पढ़ने भेजते हैं जबकी स्कूल प्राचार्या बच्चो को पढ़ाने की बजाय खेत मे काम कराती है।
वहीं स्कूल प्राचार्य का कहना है कि विद्यालय परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां चारा और कांटे है। पड़त जगह की हकाई इस लिए करवाई गई की जमीन को नरम कर अच्छे पौधे लगाकर बगीचा तैयार किया जा सके।
वहीं मामले में एसडीएम पवन बारियॉ का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तहसीलदार को निर्देशित किया गया है। पटवारी द्वारा मौके पर जाकर मामले की जांच की जाएगी उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।