धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के मनावर तहसील के ग्राम गोलपुरा की ममता पति सीताराम मौर्य को बीमारी के उपचार के लिए 80 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बदनावर तहसील के ग्राम पलवाड़ा के दाऊद पिता गुलाब पटेल को बीमारी के उपचार के लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।