देवास। स्कूली बसों व अन्य स्कूली वाहनों के फिटनेस, अटेंडर की उपस्थिति, कंडक्टर, ड्राइवर आदि का पुलिस वेरिफिकेशन सहित करीब दर्जन भर अन्य बिंदुओ को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्कूल संचालकों की बैठक ली गई। इस दौरान परिवहन विभाग, यातायात विभाग सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया की वाहनों में शिकायत पेटी लगाने, वाहन शाखा प्रभारी, प्राचार्य व संस्थान का नंबर लिखवाने, सीसीटीवी कैमरे, फिटनेस सर्टिफिकेट, अग्निशमन यंत्र लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करने सहित आदि बिंदुओ को लेकर स्कूल संचालकों से चर्चा की। वाहन का प्रतिमाह मेकेनिकल परीक्षण अनिवार्य रूप से कराने और क्षमता से अधिक बच्चे नही बैठाने की समझाइश भी दी गई।