धार। संभागायुक्त इंदौर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने शनिवार को कलेक्टर धार प्रियंक मिश्रा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निसरपुर क्षेत्र का भ्रमण किया। स्थानीय ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों से क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में चर्चा की। मौजूद अधिकारियों से निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। संभागायुक्त डॉक्टर शर्मा ने धार ज़िले के प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे इस क्षेत्र में वर्षा जनित परिस्थितियों का सामना करने के लिए सभी उपाय सुनिश्चित रखें।