BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 1:41 pm
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, सुरक्षित सड़क यातायात बनाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर किया विचार विमर्श, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। सड़क यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने की दृष्टि से जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन भी मौजूद रहे। बैठक में सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में ईई पीडब्ल्यूडी हरी सिंह, आयुक्त नगर निगम सत्येंद्र सिंह धाकरे, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रमा दुबे,यातायात थाना प्रभारी, प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.पी.शर्मा, सहायक यंत्री सुनील सिंह रक्षित निरीक्षक आदि की मौजूदगी रही।सेन्ट्रल पार्किंग समाप्त करनें के निर्देश    सुगम यातायात के लिए मुख्य चुनौती बनी पार्किंग व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने को लेकर बैठक में सबसे अधिक जोर दिया गया। शहर में व्यवस्थित पार्किंग के लिए रेल्वे स्टेशन से लेकर सुभाष चौक तक 15 जुलाई से सेंटर पार्किंग समाप्त करनें एवं उक्त संबंध में आगामी 7 दिवस के अंदर आम नागरिकों को सूचित करनें के निर्देश दिए गए।   यातायात को सुगम बनाने के लिए ई रिक्शा के लिए चर्चा की जाकर रूट निर्धारित किया गया जिसमें अलग अलग रंगों हरा, लाल, आसमानी, नारंगी, सफेद एवं पीला रंग के आधार पर रूट का निर्धारण किया गया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से शहर के मिशन चौक, माधवनगर गेट सहित जिले के अन्य प्रमुख चौराहों में सी.सी.टी.वी कैमरा लगानें के संबंध में चर्चा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE