BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 2:30 pm
BIG REPORT : शहर में नशे के अवैध कारोबार पर एक्शन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने सभी थाना प्रभारी और बीट प्रभारियों को कार्रवाई के दिये सख्त निर्देश, ब्राउन शुगर और गांजे के साथ 4 गिरफ्तार, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। शहर में नशे के अवैध कारोबार को लेकर जनाक्रोश के बाद अब रतलाम पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा ने सभी थाना प्रभारी और बीट प्रभारियों को कार्रवाई के सख्त निर्देश जारी किए थे। इसके बाद अब दीनदयाल नगर थाना और स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने ईश्वर नगर क्षेत्र में 1 किलो से अधिक गांजे के साथ हेमंत, मंदीप और सुरेश खटीक नाम के तीन आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा है। वहीं, स्टेशन रोड थाना पुलिस ने ऊकाला रोड क्षेत्र से आरोपी साजिद उर्फ सज्जू को गिरफ्तार कर 27 हजार मूल्य की 18 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की है। वहीं, आरोपी साजिद को ब्राउन शुगर देने वाले आरोपियों शकील उर्फ मोतु और जफर मेवाती की तलाश में जुटी हुई है।

दरअसल रतलाम पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी पर यह कार्रवाई तब सामने आई है जब शहर की जनता ने सड़क पर उतर कर नशे के कारोबार का विरोध करना शुरू किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों और बीट प्रभारियों को नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद खासकर रतलाम शहर के थाना पुलिस एक्टिव मोड में नजर आ रही है और मादक पदार्थों के मामलों में रतलाम शहर में कार्रवाई देखने को मिली है। 1 दिन पूर्व माणक चौक थाना पुलिस ने भी डोडा चुरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी जिसके बाद अब दीनदयाल नगर और स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई भी देखने को मिली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE