जबलपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शनिवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर मिशा सिंह ने नयागांव रामपुर स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। ईव्हीएम वेयर हाउस के त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, नोडल अधिकारी ईव्हीएम वेयर हाउस संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव, नोडल अधिकारी ईव्हीएम कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण शिवेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।