BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 3:34 pm
KHABAR : बहनों के खाते में दस जुलाई को दूसरी किश्त अंतरित करेंगे मुख्यमंत्री चौहान, जिले में भी होगा वार्ड से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार 10 जुलाई को इंदौर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की बहनों के खाते में एक हजार रुपये की दूसरी किश्त सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे ।             

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की दूसरी किश्त के अंतरण के अवसर पर जबलपुर जिले में भी वार्ड स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा । कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने आज शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में सीईओ जयति सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया ।    

बैठक में बताया गया कि लाडली बहना योजना की द्वितीय किश्त अंतरित करने के मौके पर वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों में लाडली बहना सेना की सदस्यों को शपथ दिलाई जायेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में इंदौर में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी इन कार्यक्रमों में होगा तथा महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक होंगे ।       

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास एम एल मेहरा, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी परियोजना अधिकारी, नगरीय निकायों में सीएमओ एवं नगर निगम जबलपुर के जोनल अधिकारी मौजूद थे ।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE