BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 3:56 pm
REPORT : जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग का उपार्जन सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए, सर्वेयरों के साथ हुई बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नरसिहंपुर। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग का उपार्जन सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए। सभी केंद्रों पर सुचारू रूप से खरीदी हो। उक्त निर्देश कलेक्टर ऋजु बाफ़ना ने शनिवार को ज़िला पंचायत में आयोजित क्वालिटी सर्वेयरों एवं समिति प्रबंधकों की बैठक में दिए।
इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ख़रीदी केंद्रों पर नॉन एफएक्यू मूँग की ख़रीदी नहीं हो। किसी भी स्थिति में ख़रीदी गई मूँग की वेयर हाउस में पूर्व में रखी मूँग के साथ मिक्सिंग नहीं हो। साथ ही किसानों से ख़रीदी के दौरान किसी भी प्रकार का अनावश्यक पैसा नहीं लिया जाएगा अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर बाफ़ना ने बैठक में किसानों द्वारा बुक किए गये स्लॉट के आधार पर ही ख़रीदी कार्य करने के लिए निर्देशित किया। सर्वेयर एसडीएम,तहसीलदार के सतत संपर्क में रहें।नॉन एफएक्यू मूँग ख़रीदी की जानकारी मिलने पर सर्वेयर तत्काल एसडीएम को सूचित करेंगे। ख़रीदी केंद्रों पर किसानों के लिए बैठक एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रहे। ख़रीदी उपरांत स्वीकृति पत्र समय पर जारी हो। बारिश के मौसम को देखते हुए ख़रीदी बाहर नहीं हो। केंद्र में तौल काँटे,पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता रहे। ख़रीदी कार्य करने वाले सर्वेयर का पहचान पत्र हो।

बैठक में अपर कलेक्टर दीपक कुमार वैद्य, प्रभारी उप संचालक कृषि डॉ आर एन पटेल, महाप्रबंधक के के रैकवार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE