BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 4:03 pm
KHABAR : प्रसव पूर्व निदान तकनीकी पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट की जिला सलाहकार समिति की बैठक में ऑनलाइन आवेदनों पर चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। प्रसव पूर्व निदान तकनीकी पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट की जिला सलाहकार समिति की बैठक में सोनोग्राफी सेंटरों के पंजीयन के लिए प्राप्त 7 ऑनलाइन आवेदनों पर चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी, नोडल अधिकारी डॉ. भूमिका जगवानी, डॉ. सुनील तिवारी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राधा मिश्रा, जिया अहमद राज, सहायक संचालक महिला बाल विकास श्याम किशोर द्विवेदी उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सोनोग्राफी सेंटरों के पंजीयन और नवीनीकरण के लिए 7 ऑनलाइन आवेदन चिकित्सा संस्थानों से प्राप्त हुए है। समिति की बैठक में ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया गया। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि पंजीयन अथवा पुर्ननवीनीकरण के आवेदनों में नोडल अधिकारी के साथ समिति के कम से कम एक सदस्य संस्थाओं का निरीक्षण कर दी गई जानकारी का भौतिक सत्यापन भी करें। उसके पश्चात प्रतिवेदन अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाए। समिति की बैठक में विकासखंड स्तर पर पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट और प्रावधानों के प्रचार-प्रसार जागरूकता के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला और स्कूलों, महाविद्यालयों में जागरूकता की प्रतियोगिता भी आयोजित करने पर चर्चा की गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE