टीकमगढ़। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय टीकमगढ़ में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिले के 10वीं पास छात्र-छात्रायें शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय जतारा में संचालित पाठ्यक्रम मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्प्यूनिकेश इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु 16 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
पॉलीटेक्निक महाविद्यालय टीकमगढ़ में प्रवेश विद्यार्थी www.mponline.gov.in पर जाकर पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। इस हेतु प्रथम चरण हेतु पंजीयन 15 से 16 जुलाई तक, द्वितीय चरण हेतु पंजीयन 28 जुलाई से 7 अगस्त तक तथा संस्था स्तर पर काउंसलिंक-1 23 अगस्त से 29 अगस्त तथा संस्था स्तर पर काउंसलिंक-2 2 सितम्बर से 15 सितम्बर प्रातः 10ः30 से आयोजित किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिये बेवसाईट www.dte.mponline.gov.in तथा मो.नं. 7987216580, 8357953459 तथा 8818891343 पर संपर्क कर सकते हैं।