नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के रविवार को जावद प्रवास के दौरान रतनगढ़ डेरवाले बालाजी पर जावद विधानसभा क्षेत्र के रोजगार सहायकों द्वारा मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अशोक सोनी विक्रम, सतीश व्यास, जसवंत बंजारा,पिंकेश मंडोवरा, रतनगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरू गुर्जर, डिकेन नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, नगर परिषद प्रतिनिधि उपाध्यक्ष शिवानंद छीपा, एवं जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे।