डबरा। बालिकाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्रों के लिए लाइब्रेरी शुरू की गई है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी इसका संचालन करेगी। केंद्र में बालिकाओं को निरूशुल्क सुविधा दी जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डबरा तहसीलदार विनीत गोयल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी डबरा के सचिव दीपक भार्गव मौजूद रहे। कार्यक्रम में तहसीलदार गोयल ने कहा कि विवेकानंद जी के उद्देश्य नर सेवा ही नारायण सेवा और हर गरीब बच्चे तक शिक्षा पहुंचे। इसको पूर्ण करने की दिशा में यह निरूशुल्क कंप्यूटर सेंटर एवं लाइब्रेरी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी और यहां से हम कुछ बच्चों को भी प्रशिक्षित कर पाए तो बहुत बड़ी सफलता है।
इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव दीपक भार्गव ने कहा कि इस देश में प्रतिभा की कमी नहीं है। पढ़ाई के लिए संसाधनों की उपलब्धता हर किसी के पास नहीं होती, ऐसे में ऐसे प्रोजेक्ट निश्चित तौर पर उनकी जरूरतों की पूर्ति करते हैं। बच्चों को आगे बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। सक्षम समाज के लोगों को आगे बढ़कर ऐसे अनेक प्रोजेक्ट और प्रारंभ करने की आवश्यकता है। आज का यह कंप्यूटर सेंटर बच्चियों को कंप्यूटर के क्षेत्र में प्रारंभिक शिक्षा देते हुए उन्हें सफल एवं सबल बनाने का प्रयास करेगा।
ऐसे ही लोगों के द्वारा दान की गई प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों की लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए एक संजीवनी का कार्य करेगी। इससे लाभ लेकर हम वंचित विद्यार्थियों की मदद करने में कुछ हद तक जरूर सफल होंगे। कार्यक्रम में डॉक्टर डीएस ठाकुर, मुन्ना लाल गुप्ता, बसंत कुकरेजा, संदीप सैनिक, कमल शिवहरे, डॉ.अंजलि भार्गव, प्रभु सिंघल, पवन अग्रवाल, आनंद शर्मा, मनोज मोदी, संदीप पांडे, हरिओम मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।