रामपुरा। 10 जुलाई मछुआ दिवस पर नगर में मप्र मत्स्य महासंघ द्वारा कृषि उप मंडी रामपुरा में भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के तोर पर सीताराम बाथम (अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड कैबिनेट मंत्री दर्जा भोपाल), सुधीर गुप्ता सांसद, अनिरुद्ध (माधव) मारू विधायक, देवी लाल धाकड़ विधायक गरोठ-भानपुरा, धनीराम रायकवार (सहकार भारतीय मत्स्य प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख) के आतिथ्य में करोड़ो की सौगात मछुआरों भाइयों को मिलने जाएगी। इस कार्यक्रम एवं योजना के तहत मछुआ क्रेडिट कार्ड योजना में एक करोड़ 50 लाख के मछली पालन के लिए चेक दिए जाएंगे, इसी के साथ 80.20 की योजना, आजीविका सहयोग राशि योजना, उत्कृष्ट मछुआ योजना, उत्कृष्ट समिति योजना के तहत राशि वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ जनों के साथ मछुआ प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण एवं क्षेत्र के नेता गण उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भगवान भोई जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ ने की है।