मुरैना। विधानसभा जौरा क्रमांक 4 मैं चुनावी तैयारी तेज बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आज बघेल समाज की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुनील बघेल एवं जिले के प्रभारी नेताओं समेत बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा जोरा में सर्वेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित सब लोगों ने होने वाले चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने और एक साथ काम करने के लिए आवाहन करते हुए बैठक में उपस्थित सभी नेताओं व प्रदेश प्रभारी सुनील बघेल ने पार्टी की विचारधारा पर एकजुट होकर काम करने का बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं से कार्य करने का आवाहन किया। जिसमें सभी कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में उपस्थित अभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर साथ में काम करने के लिए कहा और जोर शोर के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को मजबूत रूप से दावेदारी करने को कहा। सर्वेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आज की बैठक में और भी कई निर्णय एवं कार्य प्रणाली पर बात हुई। यह बैठक बहुजन समाज पार्टी की ओर से बघेल समाज की बैठक संपन्न हुई। और बघेल समाज के सभी लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और बोले हम आपके साथ रहेंगे और हम द्वारा विधानसभा से एक नया चेहरा लाना चाह रहे हैं।