मुरैना। एक दिन के प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रेस्ट हाउस पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा चर्चा के दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया बड़ा बयान। उन्होंने कहा पार्टी में बदलाव की अभी कोई परिस्थिति नहीं है और ना ही पार्टी ने अभी इस ओर कोई विचार विमर्श किया है। लेकिन लगातार इस प्रकार के कयास लगाए जा रहे है कि इस चुनाव से पहले पार्टी में बड़ा बदलाव किया जा सकता है।
साथ ही तोमर ने बताया कि यह सब मीडिया की ही सारी बातें है लेकिन अभी फिलहाल कोई ऐसी परिस्थिति पार्टी के समक्ष नहीं है।