सरवानिया महाराज। आम आदमी पार्टी सरवानिया मोरवन ब्लॉक का प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 जुलाई को सरवानिया महाराज में संपन्न। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में और ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को मप्र पार्टी प्रभारी संदीप पाठक के मार्गदर्शन में एवं नवीन अग्रवाल एवं दिल्ली से आए सूरज के सान्निध्य में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण दे रही है। इसी क्रम में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।