BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2023, 12:23 pm
KHABAR : MP की 15वीं विधानसभा का मानसून सत्र, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बनेगी सरकार को घेरने की रणनीति, टेक्निकल टीम MLAs को सिखाएगी बूथ मैनेजमेंट, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल | मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू होगा। 15वीं विधानसभा का यह अंतिम सत्र होगा। इस सत्र में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों की बैठक पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर सोमवार शाम 6 बजे होगी। नेता प्रतिपक्ष की ओर से सभी विधायकों को बैठक में शामिल होने के लिए पत्र भेजा गया है।

बैठक में टेक्निकल टीम के सदस्य विधायकों को बूथ मैनेजमेंट की ट्रेनिंग देंगे। इसमें बूथ लेवल एजेंट्स के साथ ही बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। विधायकों के बीच टेक्निकल टीम प्रजेंटेशन के जरिए इलेक्शन मैनेजमेंट की बारीकियों को बताएगी।

आदिवासी उत्पीड़न, महाकाल लोक, सतपुड़ा अग्निकांड जैसे मुद्दों पर घेरने की रणनीति

सीधी में पेशाब कांड के बाद इंदौर, ग्वालियर और सागर में भी आदिवासी और दलित के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं, विदिशा में बीजेपी नेताओं से तंग आकर बाप-बेटी की सुसाइड मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। वहीं, महाकाल लोक में मूर्तियों के टूटने और सतपुडा भवन में लगी आग के मामले पर मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विधायक सरकार को घेरेंगे। ऐसे तमाम मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरने की रणनीति पर विधायक दल की बैठक में चर्चा होगी।

स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

शाम 7:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाई है। विधानसभा के सम्मेलन कक्ष में संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के साथ पक्ष विपक्ष के विधायकों से विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम मानसून सत्र के संचालन को लेकर चर्चा करेंगे।

12 जुलाई को अनुपूरक बजट

मानसून सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। सप्लीमेंट्री बजट करीब 25 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है। इसमें स्कूल टॉप करने वाले स्टूडेंट्स के लिए स्कूटी देने, लाडली बहना योजना सहित तमाम योजनाओं के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE