जीरन। तहसील के अंतर्गत आने वाले हजारों किसानों को अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है किसानों द्वारा अनेक बार कागज देने के बाद भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि में पंजीयन अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया इसके कारण किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है जीरन तहसील के ऐसे अनेक किसान कम से कम पांच बार तहसील कार्यालय एवं संबंधित पटवारी को अपने कागज जमा करा चुके हैं फिर भी उन्हें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा। यह आरोप भाजपा पार्षद विनोद जारेरिया ने लगाए।