मल्हारगढ। विधानसभा क्षेत्र के नारायणगढ थाना क्षेत्र के गांव रिछा में गत दिनों 19 वर्षीय रौनक की सर्पदंश में हुई मौत के मामले में कांग्रेस नेता श्यामलाल जोकचन्द्र के साथ दमामी समाज ने मंदसौर कलेक्टर कार्यालय पहुँच नारेबाजी कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। लापरवाही बरतने वाले सिद्धि विनायक हॉस्पिटल मंदसौर के डॉक्टरों के खिलाफ की कारवाई की मांग की। कार्रवाई नही होने पर 7 दिन बाद पुनः कलेक्टर कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी।