नीमच। कल नीमच जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की नवीन लिस्ट जारी हुई। जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की अनुशंसा पर, जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान की सहमति से और जिले के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने जिला कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर विष्णु चंद्रवंशी, ग्वालटोली को नियुक्त किया है।
चंद्रवंशी की नियुक्ति की खबर जैसे ही कार्यकर्ताओं को लगी तो ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। सभी ने चंद्रवंशी को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी।