BREAKING NEWS
BIG NEWS : होसबाले बोले- हमें राम मंदिर बनाकर.. <<     KHABAR : दिवाली पर फूलों से महकेगा रायसेन का बाजार,.. <<     KHABAR : निर्मला सप्रे दलबदल केस, विधानसभा.. <<     KHABAR : भजनों की गूंज और हनुमान भक्ति में डूबे.. <<     KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2023, 3:00 pm
KHABAR : CM ने घुटनों के बल बैठकर जोड़े हाथ, बहनों के बीच पहुंच किया दंडवत प्रणाम, दिलाई शपथ, बोले-10 तारीख बहनों के शान-सम्मान का दिन, 25 जुलाई से फिर लेंगे लाड़ली बहना योजना के आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार दोपहर 1 बजे इंदौर पहुंचे। वे यहां सुपर कॉरिडोर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक से लाड़ली बहन योजना की दूसरी किस्त की एक-एक हजार की राशि खातों में ट्रांसफर की। सीएम ने लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई। इससे पहले सीएम ने बहनों के बीच जाकर उन्हें साष्टांग प्रणाम किया। उन्होंने महीने की 10 तारीख को महिलाओं की शान, सम्मान का दिन बताया है।

यहां होने वाले कार्यक्रम के जरिए पूरे मध्य प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के खाते में पैसा पहुंचेगा। सीएम एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वे रोड शो कर रहे हैं। इसके बाद सभा होगी। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट के बाहर 25 दिव्यांग महिलाओं को गाड़ियां भेंट की।

सीएम ने लाड़ली बहनों को घुटनों के बल बैठकर प्रणाम किया।
मामा शिवराज ने की ये घोषणाएं

- 26 जुलाई को 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत से ज्यादा लाने वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप।

- 12वीं में पूरे स्कूल में प्रथम आने वाली छात्राओं को स्कूटी।

- गांव में स्कूल नहीं होने पर दूसरे गांव में जाकर पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को साइकिल के लिए साढ़े चार हजार रुपए।

- स्किल डेवलपमेंट के लिए सीखो-कमाओ योजना के तहत युवाओं को स्किल सिखाने के साथ ही स्टायपेंड भी देंगे।

- 25 जुलाई से लाड़ली बहना योजना के आवेदन फिर से लिए जाएंगे।

लाड़ली भांजी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा बनकर इस तरह खुश नजर आए।

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लाड़ली बहना योजना की हितग्राही मौजूद हैं।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लाड़ली बहना योजना की हितग्राही मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री चौहान एयरपोर्ट से लेकर गांधी नगर चौराहा होते हुए सुपर कॉरिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान लाड़ली बहनें जगह-जगह स्वागत कर रही हैं। रोड शो के मार्ग में 11 मंच से 11 हजार लाड़ली बहनों ने लाठी के साथ सशक्तिकरण का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बहनों द्वारा मुख्यमंत्री चौहान को 101 फीट लंबी राखी भी भेंट की गई। इसके अलावा सीएम ने आवास योजना के दिव्यांग हितग्राही दंपती को घर की चाबी सौंपी। लाड़ली लक्ष्मी योजना की दो हितग्राही बच्चियों सहित अन्य को प्रमाण पत्र वितरित किए।

बहनों के बीच पहुंच किया दंडवत प्रणाम, दिलाई शपथ

मैं, शपथ लेती हूं कि लाड़ली बहना सेना के सदस्य के रूप में अपने क्षेत्र की बहनों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने का काम करूंगी। मैं, अपने क्षेत्र की बहनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिले इस काम में हर संभव सहयोग करूंगभी। मैं, बहनों की अपने परिवार के सदस्य की तरह चिंता करूंगी और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में पूरी मदद करूंगी। मैं, नशा मुक्ति, पेड़ लगाने, बिजली बचाने, साफ-सफाई, बेटी बचाने, पढ़ाने और पानी बचाने जैसे सामाजिक सुधारों के अभियानों में बढ़ चढ़कर भाग लूंगी। शिवराज ने लाड़ली सेना को उक्त शपथ दिलाई।

रोड शो के दौरान सीएम को धन्यवाद देने वाले पोस्टर लेकर खड़ी महिलाएं।

रोड शो के दौरान सीएम के स्वागत के लिए खड़ी लाड़ली बहनें।

सीएम ने 25 दिव्यांग महिलाओं को गाड़ी की चाबी भेंट की

मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को एयरपोर्ट से लेकर गांधी नगर चौराहा होते हुए सुपर कॉरिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को एयरपोर्ट से लेकर गांधी नगर चौराहा होते हुए सुपर कॉरिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल तक रोड शो 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE