रतनगढ़। नगर के शासकिय प्राथमिक विद्यालय पर आज छात्रों को ड्रेस वितरण की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, नगर परिषद अध्यक्ष कचरु गुर्जर, नगर परिषद उपाध्यक्ष शिवनंदन छिपा, शिक्षण समिति अध्यक्ष पार्षद गायत्री देवी दिपक व्यास, पार्षद निटु पाराशर, आईटी सेल संयोजक नितेश सेन, उपस्थित रहे।
संकुल प्राचार्य रविन्द्र राय ने सभी का स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत ने सभी को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंगल खटोड़ ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिका और विद्यार्थी उपस्थित रहे।