गुना। राष्ट्रीय गुना अखिल भारतीय चिकित्सा संघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर एन एस राजपूत एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में चिकित्सा संघ की हॉट रोड अर्चना क्लीनिक पर बैठक संपन्न हुई। घनश्याम श्रीवास्तव ने बताया गुना जिले के जिला अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से अजीत गोयल को मनोनीत किया गया और पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा को पद उन्नति करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिया गया। इस अवसर पर चिकित्सा संघ के सभी पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।