रतनगढ। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार के द्वारा लाडली बहनों के लिए मान सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए अति महत्वकांक्षी योजना की दूसरी किस्त अंतरण का लाइव कार्यक्रम का प्रसारण आज ग्राम पंचायत बधावा में दिखाया गया। कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान द्वारा इंदौर में लाडली बहना सम्मेलन में आज द्वितीय किश्त लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बधावा में कार्यक्रम के प्रभारी एवं मुख्य अतिथि शिवनंदन छिपा, सरपंच धनराज मेघवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता छोटूलाल माली, नगर परिषद रतनगढ़ के पार्षद प्रतिनिधि श्यामपुष्प पाराशर एवं भाजपा युवा नेता शिवकुमार बैरागी उपस्थित हुए। सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम में शिवनंदन छिपा एवं शिवकुमार बैरागी ने संबोधित किया एवं भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी एवं अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही उपस्थित सभी मंचासीन अतिथि कर्मचारी एवं माताओं बहनों ने शपथ भी ली कार्यक्रम का संचालन बधावा पंचायत सचिव उमेश व्यास ने किया एवं आभार सहायक सचिव भंवरलाल माली ने माना।