नीमच। जिला युवा कांग्रेस कमेटी नीमच के जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह राठौड ने भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी, राष्ट्रीय सचिव प्रदेष प्रभारी अखिलेष यादव, प्रदेष अध्यक्ष डॉ.विक्रान्त भूरिया तथा राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी माहिन खान मेकष की सहमति से युवा कांग्रेस के नीमच शहर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनीष कदम को नियुक्त किया है।
ज्ञातव्य है कि मनीष कदम पूर्व में आर.आर.एम.कॉलेज में एनएसयूआई परिसर अध्यक्ष, एनएसयूआई जिला महासचिव, नीमच विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। नीमच लीड कॉलेज में छात्र संगठन एनएसयूआई को फिर से खडा करने में अपना अहम योगदान दिया। मनीष कदम अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की आवाज को बुलंद करते आए हैं।