BREAKING NEWS
BIG NEWS : होसबाले बोले- हमें राम मंदिर बनाकर.. <<     KHABAR : दिवाली पर फूलों से महकेगा रायसेन का बाजार,.. <<     KHABAR : निर्मला सप्रे दलबदल केस, विधानसभा.. <<     KHABAR : भजनों की गूंज और हनुमान भक्ति में डूबे.. <<     KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2023, 5:51 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों को मिल सकती है खुशखबरी, प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, तख्तियां लिए खड़े थे आजाद अतिथि शिक्षक, पढ़े खबर

Share On:-

सीहोर | मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों को खुशखबरी मिल सकती है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के दौरे पर भेरूंदा पहुंचे थे। इस दौरान अतिथि शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिला था। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया है।

बताया गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब सीहोर जिले के दौरे पर आए थे तब अतिथि शिक्षकों ने उनसे मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि पंचायत बुलाकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए तब मुख्यमंत्री ने सभी को भरोसा दिलाया है कि शीघ्र ही अतिथि शिक्षकों की सभी समस्याओं का निराकरण हो जाएगा।

उल्लेखनीय है की सीहोर जिले सहित प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर समय-समय पर आंदोलन करते रहे हैं । लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ है ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनको दिए गए आश्वासन से ऐसे संकेत मिल रहे हैं आगामी दिनों में अतिथि शिक्षकों की सभी समस्याएं हल हो जाएंगी।

तख्तियां लिए खड़े थे आजाद अतिथि शिक्षक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार शाम जिले के भेरूंदा पहुंचे। जहां कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सीएम शिवराज अपने काफ़िले के साथ जा रहे थे। तभी अपनी मांगों को लेकर हाथों में तख्तियां लिए खड़े हुए आजाद अतिथि शिक्षक संघ के लोगों के देखकर सीएम शिवराज ने अपना काफिला रुकवाया और उनके पास पहुंचे। आजाद अतिथि शिक्षक संघ ने अपनी मांगों से सीएम शिवराज को अवगत कराया। वही सीएम ने कहा ये कर देंगे तो ठीक हो जाएगा, जल्दी पंचायत बुलाते है, आपकी मांगे को करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE