BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2023, 6:16 pm
KHABAR : दामोदपुरा में मंत्री सखलेचा ने लाडली बहना सेना की सदस्‍यओं को दिलाई शपथ, बोले- मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना से बहनें आत्‍मनिर्भर बन रही है, परिचय पत्रों का किया वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के माध्‍यम से प्रदेश की लाडली बहनाएं आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन रही है। महिलाए आत्‍मनिर्भर बनेगी तो परिवार भी आत्‍मनिर्भर बनेगा। प्रदेश सरकार का प्रयास की प्रत्‍येक परिवार आत्‍मनिर्भर बने। यह बात प्रदेश के एमएसएमई मंत्रीओमप्रकाश सखलेचा ने सोमवार को जावद विधानसभा क्षेत्र के गांव दामोदरपुरा में लाडली बहनाओं को जुलाई माह की किश्‍त अंतरण कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर सचिन गौखरू, सरपंच चंदा धर्मेन्‍द्र बैरागी, जनपद सदस्‍य संगीता प्रकाश मेघवाल व अन्‍य जनप्रतिनिधि, एसडीएम शिवानी गर्ग, जनपद सीईओ आकाश धार्वे, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय भारव्‍दाज तथा बडी संख्‍या में महिलाएं उपस्थित थी।

एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा , कि जिन परिवारों के पास श्रमिक कार्ड नहीं है,  वे अपना श्रमिक पंजीयन कार्ड बनवा ले। जिससे, कि उन्‍हें अपने काम, रोजगार से संबंधित 6 हजार रूपये के उपकरण का लाभ मिल सके। मंत्री सखलेचा ने गांव के क्रिकेट क्‍लब को क्रिकेट सामग्री प्रदान करने के लिए स्‍वैच्‍छानुदान से 40 हजार रूपये तत्‍काल स्‍वीकृत करने की घोषणा की।

इस मौके पर मंत्री सखलेचा ने लाडली बहना सेना की सदस्‍यों को महिलाओं के कल्‍याण के लिए शासन व्‍दारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर जनजागरूकता बढाने, उन्‍हें योजनाओं का लाभ दिलाने और सभी बहनों को आत्‍मनिर्भर बनाने और सामाजिक सुधार के अभियानों में सहयोग करने की शपथ भी दिलाई। उन्‍होने लाडली बहना सेना के सदस्‍यों को परिचय पत्रों का वितरण भी किया।

प्रारंभ में मंत्री सखलेचा ने मां सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा कन्‍याओं का पूजन किया। मंत्री सखलेचा ने प्रतीक स्‍वरूप लाडली बहनाओं का श्रीफल भेंटकर सम्‍मान भी किया।    इस मौके पर इंदौर से मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत मुख्‍यमंत्री शिवराज सिह चौहान के मुख्‍य आतिथ्‍य में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और महिलाओं ने राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री जी के उदबोधन को देखा व सुना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE