BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2023, 6:18 pm
BIG NEWS : हादसों को निमंत्रण देती जावद विधानसभा की सड़कें- रांका, खस्ताहाल मार्ग को लेकर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल, पढ़े रुपेश जोशी की खबर  

Share On:-

जावद। विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता प्रकाश जैन रांका क्षेत्र की बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर व्यथा व्यक्त की। 
रांका ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों में सड़क न होने से रोड़ पर पानी ऐसे भरा है जैसे कोई स्विमिंग पूल हो तो कई जगह पर ऐसा कीचड़ व्याप्त है कि ग्रामीणों को न चाहते हुए भी अपनी जान जोखिम में डालना पड़ रही हैं। रांका ने आगे बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों से ग्रामीण अपने क्षेत्र की बेकार सड़क व्यवस्था को लेकर फोन पर लगातार जानकारी देते हैं, ग्रामीण बताते हैं कि उन्होंने सड़क व्यवस्था को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत करा दिया परन्तु आज दिनांक तक कोई सुधार नहीं हो पाया हैं। 
रांका ने कहा कि जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने पलासिया से गंगाराम चौराहा की  सड़क समस्या से अवगत कराया और मेने वस्तुस्थिति भी देखी हैं। छोटी सी सड़क जो कि एक महत्वपूर्ण मार्ग हैं, जिससे मोकमपुरा, रेतपुरा, कदवासा, महूपुरा पूरण, बिलखंडा, गुलसेरी, केवलपुरा, लवा, रेतपुरा गलियां, लाडपुरा इत्यादि गांवो की जनता को सिंगोली या बेंगू जाना हो तो इसी मार्ग का अनुसरण करना पड़ता हैं। इस मार्ग के खराब होने की वजह से, सड़क न होने के कारण ग्रामीणों का अन्य वैकल्पिक मार्ग लेना पड़ता हैं जो आर्थिक नुकसान के साथ ही समय की बर्बादी का कारण भी बनता हैं। आखिर इतनी महत्वपूर्ण सड़क की अनदेखी क्यों कि जा रही हैं यह अभी तक समझ नहीं आया हैं। आये दिन सड़क नहीं होने से और वर्षाकाल में राहगीरों का यहाँ से निकलना मुश्किल हो जाता हैं। राहगीर अपनी जान आफत में डालकर इस कीचड़ में निकलने को मजबूर हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE