BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2023, 6:22 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने की ई जनसुनवाई, पांच पंचायतों के ग्रामीणों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- पंचायत के पुराने जीर्णशीर्ण भवनों को डिस्‍मेंटल करने के प्रस्‍ताव भेजे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्राम पंचायतें अपने क्षेत्र में स्थित पुराने जीर्णशीर्ण भवनों को डिस्मेंटल करने के प्रस्‍ताव तैयार कर, जनपदों के माध्‍यम से भिजवाये। पंचायत क्षेत्र में ऐसे शासकीय भवन जो मरम्‍मत योग्‍य है, उन्हे पंचायत के माध्‍यम से उपयंत्रियों से प्राक्‍कलन बनवाकर, पंयायत अपने स्‍तर पर मरम्‍मत करवायें। यह बात कलेक्टर जैन ने ई-जनसुनवाई में जावद क्षेत्र की पॉच ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों और ग्रामीणों से वर्चुअली संवाद  करते हुए कही।

ई-जनसुनवाई में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने उमर के पंचायत सचिव को निर्देश दिए‍, कि वे प्राथमिक विद्यालय के किचनशेड की छत मरम्‍मत के लिए उपंयत्री से प्राक्‍कलन तैयार करवाकर पंचायत के माध्‍यम से मरम्‍तत करवायें। उन्‍होने जावद जनपद क्षैत्र की ग्राम पंचायत उमर, कांकरिया तलाई,  बोरदिया, डोराई एवं श्रीपुरा के ग्रामीणों से वीडियों कॉफ्रसिंग के माध्‍यम से चर्चा कर समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्‍टर से ई जनसुनवाई में चर्चा करते हुए डोराई व श्रीपुरा के संरपच ने क्षेत्र के गॉवों में मोबाईल नेटवर्क की समस्‍या की ओर ध्‍यान आकृष्‍ट कराते हुए, बीएसएनएल का टावर या आप्‍टीकल फाईबर लाईन बिछवाने का आगृह किया। इस पर कलेक्‍टर ने संबधित अधिकारियों से चर्चा कर  कार्यवाही की बात कही। डोराई एंव श्रीपुरा के सरपंच ने ग्राम के स्‍कूलों में शिक्षकों की कमी की ओर ध्‍यान दिलाया। इस पर कलेक्‍टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को उक्‍त गॉवों में अतिथि शिक्षकों की वैकल्पिक व्‍यवस्‍था तत्‍काल करने के निर्देश दिए। डोराई के सरपंच द्वारा गॉव में सी.सी.सडक बनवाने की मांग पर पंचायत से सीमेन्‍ट कॉक्रीट सडक बनवाने की बात कही और स्‍कूल परिसर में कीचड की समस्या के समाधन के लिए मुरम डलवाने के निर्देश भी पंचायत सचिव को दिए। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE